फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dabur amla miss north india grand finale.

मिस नार्थ इंडिया ग्रैंड फिनाले: 12 सुंदरियां करेंगी रैंप वॉक, किसी एक के सिर सजेगा खूबसूरती का ताज

Wed, 28 Feb 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 28 Feb 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
dabur amla miss north india grand finale.
- फोटो : amar ujala

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं 12 सुंदरियों के भाग्य का फैसला अब से कुछ ही देर में होगा। देश भर के कई शहरों से चुनकर आईं 12 खूबसूरत सुंदरियां सुपर मॉडल बनने के लिए रैंप पर वॉक करेंगी। गोमतीनगर के होटल हयात में बुधवार शाम को हो रहे ग्रैंड फिनाले में इनमें से ही सबसे खूबसूरत प्रतिभागी के सिर पर ताज सजेगा।

विज्ञापन


ज्यूरी पैनल में शामिल गीतकार-लेखक मनोज मुन्तशिर, फिल्म निर्देशक विकास पांड्या, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, मॉडल अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 प्रियदर्शनी चटर्जी, ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा, फैशन डिजाइनर अस्मां हुसैन, म्यूजिक कंपोजर सिंगर अनुपमा राग, सोशल वर्कर कनकरेखा चौहान विजेता का चयन करेंगी।
विज्ञापन


ये हैं ग्रैंड फिनाले की प्रतिभागी
सिद्धि सिद्धमुख:  गुरुग्राम से हैं और दिल्ली में एमए इकोनॉमिक्स की छात्रा हैं। खुश रहना सबसे बड़ी उपलब्धि।

तरुण:  चंडीगढ़ से हैं और मेडिकल की छात्रा हैं। मां की हर इच्छा पूरी कर सकें, इसलिए अमीर बनना चाहती हैं।

प्रजोल शर्मा:  लाहौल स्पिीटी से हैं। पढ़ाई कर रही हैं और खुद को श्रेष्ठतम बनाना चाहती हैं।

इंसा युसुफ:  कानपुर से हैं और स्नातक की छात्रा हैं। सुपर मॉडल और अभिनेत्री बनना है मकसद।

अन्नू चौधरी:  देहरादून से हैं और फैशन डिजाइनिंग में बीएससी कर रही हैं। सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।

तमन्ना मलिक:  पंचकुला चंडीगढ़ से हैं। स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं, एक सफल अभिनेत्री बनना चाहती हैं।

आशू राहुल:  आगरा से हैं और पढ़ाई कर रही हैं। मिस इंडिया बनने का ख्वाब हैं, बॉलीवुड में चमकने की ख्वाहिश है।

निधि दुधराज:  लखनऊ से हैं और पढ़ाई कर रही हैं। ब्यूटी विद ब्रेन पर खरी उतरने वाली एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

साक्षी शिवानंद:  लखनऊ से हैं और बीकॉम थर्ड ईयर में है। एक सफल मॉडल और अभिनेत्री बनना चाहती हैं।

साक्षी:  नोएडा से हैं और इस समय पढ़ाई केसाथ मॉडलिंग भी कर रही हैं। हर प्रतियोगिता में विजेता बनना चाहती हैं।

मानसी ओमर:  कानपुर से हैं, मॉडलिंग भी कर रही हैं। मकसद इंटरनेशनल सुपर मॉडल बनकर घर वालों का नाम रोशन करना।

आकांक्षा मौर्या:  बरेली से हैं और इस वक्त मॉडलिंग भी कर रही हैं। सफल सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed