फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dabang pan masala factory seal.

टैक्स चोरी में दबंग पान मसाले की फैक्ट्री सील

Sat, 20 Feb 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
dabang pan masala factory seal.

पान मसाला फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सेंट्रल एक्साइज विभाग की टीमों ने दबंग पान मसाले की फैक्ट्री और मशीनों को सील कर दिया।

विज्ञापन


गार्डों ने विरोध किया तो पुलिस बल की मदद से कार्रवाई की गई। वहीं, कमलापसंद पान मसाले की फैक्ट्री में कार्रवाई का व्यापार मंडल नेताओं ने विरोध किया। इस पर देर रात तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन


मोहनलालगंज स्थित दबंग पान मसाला की फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह सेंट्रल एक्साइज विभाग की टीमों ने छापेमारी का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री के बाहर मौजूद गार्डों ने उन्हें कार्रवाई से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे चली कार्रवाई, मसाला बनाने की फैक्ट्री सील

dabang pan masala factory seal.

बाद में विभाग के आला अधिकारियों ने पुलिस अफसरों से बात की तो मोहनलालगंज थाने की फोर्स उनके साथ फैक्ट्री पहुंची। यहां पुलिस की मौजूदगी में अफसरों ने तमाम दस्तावेज जब्त किए।

साथ ही कार्यालय और पान मसाला बनाने की मशीनों को सील कर दिया गया। कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। इसी तरह नादरगंज स्थित कमला पसंद पान मसाला की फैक्ट्री पर भी अधिकारी पहुंचे।

यहां मौजूद कर्मचारियों से उन्होंने मशीनों की रफ्तार का जायजा लेने की बात कही। इसी बीच कुछ व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मशीनों की जांच करवाने से इन्कार कर दिया। इस मुद्दे पर देर रात तक पंचायत चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed