फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DA of pensioners increased by 4 percent.

UP: पेंशनरों को भी होली गिफ्ट, चार फीसदी बढ़ी महंगाई राहत, जानें- कब से प्रभावी होगा आदेश

Sat, 16 Mar 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 16 Mar 2024 12:02 AM IST
सार

यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के बाद पेंशनरों को भी महंगाई राहत दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
DA of pensioners increased by 4 percent.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने के बाद पेंशनरों को भी महंगाई राहत देने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसी के साथ पेंशनरों का महंगाई राहत 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।

विज्ञापन


ये आदेश एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगा। जनवरी, फरवरी का एरियर भी पेंशनरों को मिलेगा। विशेष सचिव नील रतन कुमार ने शुक्रवार देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ करीब 12 लाख पेंशनरों को मिलेगा। ये आदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निगमों पर लागू नहीं होगा। उनके लिए संबंधित विभाग अलग से आदेश जारी करेंगे। ये आदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत आने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों पर भी लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed