फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   da for central services employees

डीए का आदेश पास, अब बस बोनस का इंतजार

Tue, 08 Oct 2013 02:48 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2013 02:48 AM IST
विज्ञापन
da for central services employees

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों व पेंशनरों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


उधर कर्मचारियों को बोनस देने से जुड़ी फाइल वित्त विभाग ने अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेज दी है। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों अपने कर्मियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता व बोनस देने की घोषणा की थी।

सचिव वित्त अजय अग्रवाल ने बताया कि केंद्र की तरह प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अफसरों व पेंशनरों को 10 प्रतिशत डीए देने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। अब ये 90 प्रतिशत महंगाई भत्ता पाएंगे। अभी तक डीए 80 प्रतिशत था।
विज्ञापन


पढ़ें-शिक्षा विभाग में होगी बाबुओं की भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग ने कर्मचारियों को बोनस देने संबंधी पत्रावली अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दी है। मुख्यमंत्री बतौर वित्त मंत्री इसकी स्वीकृति देते हैं।

राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह 3500 रुपये बोनस देने का प्रस्ताव है। दशहरा के पहले कर्मचारियों को बोनस मिल जाएगा।

इसी के साथ विभाग ने प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने संबंधी कार्यवाही भी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के अफसरों व कर्मचारियों को दीपावली के पहले डीए भी हर हाल में मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed