फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cylinder blast in nandani nagar near cm yogi function

मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम स्थल पर ही फटा गैस सिलेंडर

Fri, 30 Nov 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
cylinder blast in nandani nagar near cm yogi function
नंदिनीनगर के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोंडा के नंदिनीनगर में कार्यक्रम में पहुंचने से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एक गुब्बारे वाले का गैस सिलेंडर अचानक धमाके के साथ फट गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस धमाके में गुब्बारों में हवा भर रहा मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक से प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नंदिनीनगर में तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन करने सीएम योगी यहां पहुंचे थे। सुबह दस बजे सीएम के पहुंचने से एक घंटा पहले वहां मौजूद गुब्बारे वाले के गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके होते ही वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से अधिकारी सकते में आ गए। उन्हें यह भी होश नहीं रहा कि धमाके में घायल हुए मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए। काफी देर तक घायल वहीं पड़ा तड़पता रहा। एक अन्य भी इसकी चपेट में आकर मामूली रूप से जख्मी हो गया है। घायलों की पहचान मंसूर अहमद निवासी खवासपुरा कोतवाली नगर फैजाबाद व राकेश भारती खवासपुरा कोतवाली नगर अयोध्या के रूप में हुई है। दोनों को अयोध्या के श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed