{"_id":"5dbe76398ebc3e01656eac9d","slug":"cylinder-blast-at-munshipuliya-in-gazipur-thana-kshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाटी चोखा बनाते समय फट गया सिलेंडर, दो दुकानें आग की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाटी चोखा बनाते समय फट गया सिलेंडर, दो दुकानें आग की चपेट में
Mon, 04 Nov 2019 11:01 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के सेक्टर-17 में रविवार सुबह बाटी-चोखा की दुकान में रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। हादसे में सिलिंडर भी फट गया।
तेज धमाके के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई और दो दुकानें राख हो गईं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, तकरोही के रहने वाले गुप्ता की सेक्टर-17 के सब्जी मंडी के पास बाटी-चोखा की दुकान है।
रोज सुबह सब्जी मंडी में व्यापारी खरीदफरोख्त के लिए आते है। दुकान पर सुबह से भीड़ लग जाती है। रोज की तरह वह रविवार सुबह चार बजे रसोई गैस सिलिंडर पर दाल पका रहे थे। इस दौरान अचानक रिसाव से आग लग गई।
विज्ञापन
लपटों की जद में पास की एक चाय की दुकान भी आ गई। दोनों दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। लोगों ने पानी फेंककर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
इसके बाद पुलिस व फायर कंट्रोल रूम के नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने में एक घंटे लग गए।