फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cycle track board covered with Cleanliness survey posters

स्वच्छता में सियासत: स्वच्छता सर्वेक्षण के पोस्टर से ढके जा रहे साइकिल ट्रैक के बोर्ड

Sun, 28 Jan 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jan 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
cycle track board covered with Cleanliness survey posters
साइकिल ट्रैक के बोर्ड पर लगता स्वच्छता सर्वेक्षण का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता सर्वेक्षण और इन्वेस्टर्स समिट के बहाने समाजवादी सरकार में बनाए गए साइकिल ट्रैक पर लगे साइन बोर्ड्स को छिपाया जा रहा है। उन पर स्वच्छता सर्वेक्षण के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। इसे लेकर नगर निगम के सभी जोनों पर अभियान चल रहा है।

विज्ञापन


वीवीआईपी इलाका विक्रमादित्य मार्ग, माल एवेन्यु, बंदरिया बाग सहित शहर भर में प्रमुख मार्गों पर साइकिल ट्रैक बनाए गए थे। इन पर बोर्ड पर लगाए थे, जिन पर साइकिल बनी थी और स्लोगन भी लिखे गए थे।
विज्ञापन


अब इन्हीं पर स्वच्छता सर्वेक्षण के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। नगर निगम की कई टीमें इस काम में लगाए गई हैं। वीवीआईपी इलाके में इस काम की जिम्मेदारी संभालने वाले नगर निगम के सहायक अभियंता आरके तिवारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्वच्छ भारत मिशन का काम देखने वाले नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण का कहना है कि साइकिल ट्रैक के बोर्ड लोकेशन के हिसाब से स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रचार को लेकर अच्छे हैं।

इन्वेस्टर्स समिट भी होने वाली है। देश-विदेश के मेहमान आएंगे। ऐसे में स्वच्छता को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। 

14 को आ सकती है सर्वेक्षण को टीम

cycle track board covered with Cleanliness survey posters
कुछ ऐसा था साइकिल ट्रैक का बोर्ड।

देश के चार हजार शहरों के बीच हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना शहर किस पायदान पर है इसको जांचने के लिए केंद्रीय टीम 14 फरवरी को आ सकती है। इसकी भनक लगने के बाद नगर निगम प्रशासन ने काम और तेज कर दिया है। शनिवार को नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इसमें उन्होंने सर्वेक्षण को लेकर किए जाने वाले कामों की समीक्षा की और जो काम शेष हैं उनको जल्द पूरा करने को कहा।

नगर निगम ने मांगा सहयोग

cycle track board covered with Cleanliness survey posters
पोस्टर लगाते नगर निगम कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर नंबर वन बने इसको लेकर नगर निगम में अलग-अलग वर्ग के लोगों को बुलाकर उनसे सहयोग की अपील की गई। अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने कहा कि शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए सभी शहर वासियों के सहयोग की आवश्यकता है। वह गंदगी न फैलाने और दूसरों को जागरूक करें। इसके लिए सभी शहरवासियों से अपील है कि वह इसमें सहयोग करें। बिना उनके सहयोग के शहर को नम्बर वन बनाना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed