फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber fraud in lucknow

जालसाजों ने बिना ओटीपी पूछे दवा कारोबारी के खाते से छह घंटे में 52 लाख उड़ाए

Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud in lucknow
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने रात में दवा कारोबारी के खाते से छह घंटे में 52 लाख रुपये साफ कर दिए। खास ये कि यह सब बिना ओटीपी पूछे ही हो गया। कारोबारी की जब सुबह नींद खुली तो मोबाइल पर मेसेज देख होश उड़ गया। पीड़ित का नरही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मेडिकल डिवीजन फर्म का करंट व ओवर ड्राफ्ट खाता है। जालसाजों ने रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच में सारी रकम साफ कर दी। कारोबारी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आशियाना एलडीए कॉलोनी निवासी सोम नाथ चटर्जी की मुद्रा मार्केटिंग के नाम से फर्म है। फर्म केजीएमयू में मेडिकल उपकरण सप्लाई का काम करती है। सोमनाथ चटर्जी ने बताया कि 25 मार्च को वह रात में सोए थे और 26 मार्च सुबह उठे तो उनके मोबाइल फोन पर कई मेसेज थे। रात भर में अलग-अलग समय पर उनके एकाउंट से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की गई थी। कारोबारी सोमनाथ चटर्जी ने बताया कि उनका हजरतगंज के नरही स्थित बैैंक ऑफ बड़ौदा में करंट व ओवर ड्रॉफ्ट खाता है, जिससे वह बिजनेस का लेन-देन करते हैं। 26 मार्च को उनके करंट एकाउंट से 1 लाख 89 हजार रुपये और ओवर ड्राफ्ट एकाउंट से 49 लाख 99 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन

मेल हैक किए जाने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि कारोबारी सोमनाथ की मेल हैक की गई। ऑनलाइन ट्रांसफर का मेसेज केवल मोबाइल पर मिला, जबकि उनके पास कोई मेल नहीं आई। जबकि हमेशा नकदी ट्रांसफर के समय उनके पास मेल भी आती थी। उन्होंने बताया कि कोई अंजान कॉल भी नहीं आई और न ही उन्होंने किसी से ओटीपी शेयर किया था। साइबर जानकारों के मुताबिक साइबर अपराधियों ने यह नया तरीका ईजाद किया है। बिना ओटीपी शेयर किए वह एकाउंट खाली कर देते है। एसटीएफ के साइबर थाने के पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस तरह के 6 मामले 15 दिन के अंदर सामने आए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed