फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Customer protests at banks affect operations

Lucknow News: बैंक में ग्राहकों का प्रदर्शन, कामकाज प्रभावित

Tue, 02 Jun 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Customer protests at banks affect operations
काकोरी। भारतीय स्टेट बैंक की काकोरी शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में हुई लाखों की ठगी से परेशान ग्राहकों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। रकम वापसी में लगातार हो रही देरी से नाराज पीड़ितों ने बैंक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इससे करीब एक घंटे तक बैंक का कामकाज प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

काकोरी शाखा भवन के नीचे संचालित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक नरेंद्र कुमार पर कई ग्राहकों के लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। महीनों बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को उनकी रकम वापस नहीं मिली तो नाराज ग्राहक सोमवार सुबह बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप पांच सदस्यीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को दो माह के भीतर रकम वापस कराने का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ और ग्राहक वापस लौट गए।
विज्ञापन




खाताधारकों को मिलेगी राहत, चेक धारकों पर संशय

बैंक अधिकारियों के अनुसार जिन ग्राहकों के खातों से सीधे तौर पर ठगी हुई है, उनकी रकम वापस की जाएगी। हालांकि जिन लोगों को आरोपी ने भुगतान के नाम पर चेक दिए थे, उनके मामलों में रकम वापसी की संभावना नहीं है। बताया गया कि आरोपी ने कई ग्राहकों की रकम हड़पने के बाद उन्हें चेक देकर टालने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed