{"_id":"5ba52433867a557f685fac69","slug":"customer-died-because-of-electric-shock-in-atm-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: एटीएम में पैसे निकालते वक्त उतरा करंट, कस्टमर की तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: एटीएम में पैसे निकालते वक्त उतरा करंट, कस्टमर की तड़पकर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सीतापुर के एक इलाके में एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन में उतरे करंट से ग्राहक झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार का है। जिले के खैराबाद थाना इलाके के डीजे कॉलेज चौराहे के निकट बने एक्सिस बैंक के एटीएम में मोहल्ला माखुपुर निवासी पिंकू पुत्र भगवती एटीएम से पैसा निकालने गया था। मशीन को हाथ लगाते ही वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट आने की जानकारी पर एटीएम का केबल कनेक्शन काट दिया गया।