{"_id":"fa0f14c93ba6210993dff9367277f431","slug":"customer-complaint-against-amazon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, मोबाइल की जगह क्या भेजा इस शॉपिंग साइट ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, मोबाइल की जगह क्या भेजा इस शॉपिंग साइट ने
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Nov 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
सबसे बड़े ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजॉन के खिलाफ झांसी के एक ग्राहक ने हेल्पलाइन ‘एक नंबर भरोसे का’ की मदद से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
झांसी निवासी वकील मोहम्मद इंटरनेट कैफे चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को ‘अमेजॉन’ से ऑनलाइन एक मोबाइल बुक कराया और 4999 रुपये का पूरा भुगतान भी कर दिया था।
विज्ञापन
31 अक्तूबर को कोरियर से एक डिब्बा आया जिसमें मोबाइल की जगह सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा और बिल था। इसकी शिकायत कंपनी के कस्टमर केयर पर की तो कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद आईजी के एक नंबर भरोसे पर शिकायत की थी। आईजी ने झांसी के थाना गुरसरांय में कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। आईजी का दावा है कि प्रदेश में ऑनलाइन शॉपिंग कपंनी के खिलाफ पहली रिपोर्ट दर्ज हुई है।