फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Custom team found gold with a traveller on Lucknow airport.

लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 26 लाख का सोना, दुबई से लेकर आ रहा था यात्री

Thu, 26 Nov 2020 06:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Custom team found gold with a traveller on Lucknow airport.
बरामद हुआ सोना। - फोटो : amar ujala
दुबई से बिना सीमा शुल्क चुकाए ही चोरी छुपे राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लाए गए करीब साढ़े 26 लाख रुपए कीमत के विदेशी सोने के साथ एक यात्री को कस्टम अधिकारियों ने बुधवार शाम अमौसी एयरपोर्ट पर धर दबोचा। कस्टम अधिकारी बरामद सोने को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात सीमा शुल्क उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक बुधवार शाम करीब 6 बजे दुबई से राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (एआई- 1930) से उतरे यात्रियों की अमौसी एयरपोर्ट पर जांच पड़ताल की जा रही थी। तभी एक यात्री के ट्राली बैग में 514 ग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन


यह सोना उक्त यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए ही चोरी छुपे दुबई से फाइल के रूप में ढालकर अपने ट्राली बैग में छिपाकर लाया था। जब बैग की जांच पड़ताल की गई तो उसमें सोने का फोटो फ्रेम और अलग-अलग चॉकलेट बॉक्स के कार्ड बोर्ड में पैक सोना कार्बन पेपर में छुपाया रखा था। सोना बरामद होते ही कस्टम अधिकारियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। लेकिन वह बरामद सोने के बारे में ना तो कोई सही जवाब दे सका और ना ही उससे संबंधित कागजात दिखा सका। बाद में कस्टम अधिकारियों ने बरामद 514 ग्राम विदेशी सोने को जब्त कर लिया। बरामद सोने की कीमत 26 लाख 47 हजार 100 रुपये बताई जा रही है। कस्टम अधिकारी इस मामले में यात्री से पूछताछ करने के साथ ही आगे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed