{"_id":"5c5e5584bdec225334438138","slug":"custom-seized-gold-worth-rupees-40-lakhs-at-amausi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मार्कर पेन और पिस्ते खोले तो कस्टम अधिकारियों के पैरों तले खिसक गई जमीन, 40 लाख का सोना पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कर पेन और पिस्ते खोले तो कस्टम अधिकारियों के पैरों तले खिसक गई जमीन, 40 लाख का सोना पकड़ा
Sat, 09 Feb 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पर गुरुवार रात 40 लाख रुपये का सोना पकड़ा गया। तस्कर मार्कर पेन, पिस्ता व सिलिकॉन गन में सोना छिपाकर ला रहा था।
ओमान एयर की मस्कट से आने वाली फ्लाइट डब्लूवाई-263 दोपहर तीन बजे उड़ान भरकर रात करीब आठ बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची।
इससे लखनऊ पहुंचे बलिया निवासी सत्येंद्र कुमार यादव ने स्कैनरों में सामान की जांच करवाई। एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के आयुक्त वीपी शुक्ल के दिशानिर्देश व उपायुक्त निहारिका लाखा व सहायक आयुक्त अजित कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था।

Trending Videos
यहां जांच में सत्येंद्र के पास से 1,159 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 40,10,140 रुपये बताई गई। कस्टम ने सत्येंद्र को गिरफ्तार कर सामान जब्त कर लिया।
वह मार्कर पेन, पिस्ता व सिलिकॉन गन में सोना छिपाए था। पेन की ठीक से जांच की गई तो सोना निकला। गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर भी कस्टम ने तस्कर से 775 ग्राम सोना बरामद किया था। वहीं, 19 व 21 जनवरी को भी एयरपोर्ट से सोना पकड़ा गया था।