{"_id":"62cf2f8bb5c57e1436152c67","slug":"custom-officer-caught-gold-at-airport-lucknow-news-lko6393780113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट से 20 लाख रुपये का सोना जब्त, शरीर के अंदरूनी हिस्से में छिपाकर ला रहा था यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट से 20 लाख रुपये का सोना जब्त, शरीर के अंदरूनी हिस्से में छिपाकर ला रहा था यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई से बिना शुल्क चुकाए सीमा ही चोरी-छुपे 20 लाख रुपये से अधिक कीमत का लाया गया सोना बुधवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया।
यात्री ने सोने को शरीर के अंदरूनी हिस्से में छिपाया था। कस्टम अधिकारी सोना जब्त करने के साथ यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, दुबई से सुबह करीब 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे इंडिगो विमान से उतरे यात्रियों की पड़ताल की जा रही थी।
एक यात्री पर संदेह हुआ और उसे अलग ले जाकर तलाशी लेने के साथ ही पूछताछ की गई। इस दौरान उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में काले टेप से लिपटे दो पैकेट से 397 ग्राम सोना बरामद हुआ।
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सोने की कुल कीमत 20.64 लाख रुपये है। बरामद सोने के बारे में जब यात्री से पूछताछ की गई तो वह न तो सही जवाब दे सका और न ही कोई कागजात दिखा सका।
फिलहाल बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।