{"_id":"67b379fae912d1a5e00bece4","slug":"culture-of-india-nepal-seen-in-friendship-festival-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109518-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मैत्री महोत्सव में दिखी भारत-नेपाल की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मैत्री महोत्सव में दिखी भारत-नेपाल की संस्कृति
Mon, 17 Feb 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज में आयोजित मैत्री महोत्त्सव में सांस्क़तिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
कटरा/इकौना (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज में दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का दूसरे दिन सोमवार को समापन हो गया। सोमवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य, नेपाली गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मैत्री महोत्सव के दौरान सोमवार को गीता मिश्रा ने लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान रानू चौबे की टीम ने शिव शक्ति नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं गोरखपुर की स्मृति शाही की टीम ने नृत्य के माध्यम से शिव भक्ति नृत्य काहे से शिव का मनाइब हो शिव मानत नाही प्रस्तुत किया। बनारस के लोक कलाकारों ने भरतनाट्यम शैली में शिव शक्ति व रामनाटकम प्रस्तुत कर रामायण की कथा का चित्रण किया। वहीं प्रयागराज की नेहा शर्मा की टीम ने महाबोधि नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सिद्धार्थ के गौतम बुद्ध बनने के यात्रा का सजीव चित्रण किया। बाॅलीवुड प्लेबैक सिंगर अनुराग मौर्य के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। वहीं आफताब के मैजिक शो ने भी खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एसडीएम इकौना ओम प्रकाश, पर्यटन व संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. राजेश अहिरवार ने प्रतिभागी कलाकारों व छात्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व नागरिक मौजूद रहे।