{"_id":"640ce64036e92bb4fb0bd807","slug":"culture-holi-kayasth-lucknow-news-c-13-lko1018-124426-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का प्रयास करूंगा : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का प्रयास करूंगा : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए सशक्त तरीके से प्रयास करूंगा। वह शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रगुप्त भगवान की स्तुति से हुआ।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज कायस्थ समाज को तमाम क्षेत्रों के साथ राजनीति में भी पूरी भागीदारी लेनी होगी तभी समाज आगे बढ़ पाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के कलाकारों डीके श्रीवास्तव, पर्णिका श्रीवास्तव, यतीश निगम, सान्वी निगम ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं निधि श्रीवास्तव ने अपने दल के साथ अवध की होली से समा बांधा। संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप खरे ने किया। वहीं नगर अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने धन्यवाद प्रेषित किया। माई सिटी रिपोर्टर
व्यापारियों ने मनाया होली मिलन
लखनऊ। साप्ताहिक बाजार व्यापारी कल्याण समिति का होली मिलन समारोह साप्ताहिक बाजार सदर स्थित गांधी आश्रम के सामने हुआ। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वसी उल्ला आजाद की मौजूदगी में फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री अनिल सक्सेना व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।