फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cultural fest in jnpg

Lucknow News: मेधा संवर्धन व दिव्यांकुर में दिखेगी विद्यार्थियों को बहुमुखी प्रतिभा

Fri, 25 Nov 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
cultural fest in jnpg
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (जेएनपीजी) में शुक्रवार 25 नवंबर से चार दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। पहले दो दिन मेधा संवर्धन में कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न रचनात्मक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि 28 नवंबर से दो दिन आयोजित होने वाले दिव्यांकुर में राजधानी के 40 विवि व कॉलेजों के 500 से अधिक विद्यार्थी अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन दोनों कार्यक्रम की थीम ‘हमारी संस्कृति हमारी विरासत’ है। सभी प्रतियोगिताएं इसी थीम पर आधारित होगी।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. मीता साह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मेधा संवर्धन का आयोजन 25-26 नवंबर को कला संकाय प्रांगण में होगा। 26 नवंबर को समापन समारोह में मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी क्रम में 28-29 नवंबर को अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘दिव्यांकुर 2022’ का आयोजन कॉलेज में किया जाएगा। जिसमें राजधानी के विभिन्न विवि व कॉलेजों के विद्यार्थी शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. पायल गुप्ता व डॉ. विजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed