फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cultural award will be given on the name of Atal ji.

सपा सरकार के यशभारती को खत्म करने के बाद अटलजी के नाम पर संस्कृति पुरस्कार देगी योगी सरकार

Thu, 31 Dec 2020 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Dec 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
cultural award will be given on the name of Atal ji.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को योगी सरकार संस्कृति पुरस्कार से सम्मानित करेगी। सपा सरकार के यश भारती पुरस्कार को समाप्त करने के बाद संस्कृति विभाग ने इसकी कवायद शुरू की है। बजट 2021 के लिए इस पुरस्कार का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी ने फरवरी में इस पुरस्कार की घोषणा की थी। विभाग ने 25 विभूतियों को पुरस्कार देने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहला पुरस्कार पांच लाख रुपये पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर देने का प्रस्ताव है। शेष 24 पुरस्कार में दो- दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सपा सरकार में यश भारती पुरस्कार में 11-11 लाख रुपये दिए जाते थे। 50 हजार रुपये महीने पेंशन भी दी जाती थी। योगी सरकार ने यश भारती पेंशन बंद कर दिया था। बाद में इसे घटाकर 25 हजार रुपये महीने कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों एक आयोजन में अखिलेश यादव ने कहा था कि सपा सरकार ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान राशि के साथ ही यशभारती पुरस्कार देने की व्यवस्था की थी। इसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। प्रदेश में सपा सरकार आने पर ये पुरस्कार व सम्मान फिर से दिए जाएंगे।


हालांकि, सपा की सरकार बनेगी या नहीं ये तो 2022 के चुनाव में ही पता चलेगा लेकिन इन पुरस्कारों के देने पर सपा सरकार के दौरान ही सवाल उठे थे।

अगर चुनाव के माहौल की बात करें तो प्रदेश में भाजपा की मुख्य विरोधी पार्टी सपा ही मानी जा रही है। वहीं, एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी के यूपी में चुनाव लड़ने के एलान के साथ ही 2022 का चुनाव रोचक होता जा रह है। वहीं, प्रदेश की योगी सरकार अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed