फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CT scans will be done on the beds of critical patients in the trauma center, relief

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों के बेड पर हो जाएगा सीटी स्कैन, राहत

Mon, 23 Mar 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
CT scans will be done on the beds of critical patients in the trauma center, relief
ट्रॉमा सेंटर।
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में अब गंभीर रूप से घायल मरीजों को सीटी स्कैन के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी। ट्रॉमा में जल्द ही मोबाइल सीटी स्कैन मशीन स्थापित होगी। इससे मरीजों के बेड पर जांच हो जाएगी।
विज्ञापन

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में 400 से अधिक बेड हैं। हर दिन यहां करीब 200 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें से हर दिन करीब 70-80 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। इसमें अति गंभीर मरीजों को जांच कक्ष ले जाना पड़ता है। मरीजों की समस्या को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने मोबाइल सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का फैसला लिया है। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि कई बार गंभीर हालत में मरीजों को सीटी स्कैन रूम तक ले जाना जोखिम भरा होता है। इस दौरान मरीज की स्थिति और बिगड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में मोबाइल सीटी स्कैन मशीन से इलाज की प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी। उन्होंने बताया कि मशीन की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो अगले दो से तीन माह में ट्रॉमा सेंटर में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed