फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CT scan facility available in limb centre

केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन की सुविधा

Sat, 11 Jun 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility available in limb centre
केजीएमयू के लिंब सेंटर स्थित भवन के मरीजों को सीटी स्कैन के लिए अब मुख्य परिसर के चक्कर नहीं काटने होंगे। मरीजों की सुविधा के लिए पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही शताब्दी भवन में जल्द ही एमआरआई की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

लिंब सेंटर में पिछले महीने तक कोविड अस्पताल चल रहा था। अब सभी विभागों को वापस लिंब सेंटर में संचालित करने की शुरुआत हो गई है। लिंब सेंटर में काफी मरीजों को सीटी स्कैन कराने की जरूरत होती है। अभी तक सीटी स्कैन की सुविधा रेडियोलॉजी विभाग के सामने, न्यू ओपीडी बिल्डिंग तथा ट्रॉमा सेंटर में ही होती थी। अब लिंब सेंटर में भी सीटी स्कैन की शुरुआत की जा रही है। मुख्य कैंपस में 128 स्लाइस की नई मशीन से सीटी स्कैन की शुरुआत भी हुई है। अभी तक ऑप्थेमोलॉजी विभाग में पीपीपी मोड में मरीजों की जांच होती थी लेकिन नई मशीन लगने के बाद अब रेडियोडायग्नोसिस विभाग की ओर से जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर केजीएमयू शताब्दी भवन में एमआरआई मशीन लगाई जा रही है। अभी तक रेडियोडायग्नोसिस विभाग के सामने स्थित केंद्र में ही एमआरआई हो रही है। यहां 1.5 टेसला मशीन से जांच हो रही है, जबकि अब शताब्दी भवन में 3 टेसला एमआरआई मशीन लगाई जा रही हैं। अगले दो से महीने में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अब केजीएमयू में चार जगह सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। लिंब सेंटर, मुख्य कैंपस में रेडियोलॉजी विभाग के सामने स्थित सेंटर, न्यू ओपीडी बिल्डिंग व ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिल रही है। जल्द ही शताब्दी भवन में एमआरआई की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed