{"_id":"1f26be8345923f3f6024d96f929f56a7","slug":"cs-result-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी सेक्रेटरी रिजल्ट देखने हैं, तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी सेक्रेटरी रिजल्ट देखने हैं, तो पढ़ें ये खबर
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की मेधा द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के एग्जाम में भी चमकी। आईसीएसआई के नतीजे रविवार को जारी किए गए।
विज्ञापन
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के फाइनल एग्जाम में राजधानी स्तर पर टॉप करने वाले सागर त्रिपाठी ने यहां भी बाजी मारी। 54.50 प्रतिशत अंकों के साथ सागर लखनऊ सेंटर की मेरिट लिस्ट में सबसे आगे रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में लखनऊ सेंटर में सौमित्र वाजपेयी ने 64 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से जून 2013 में प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
इन दोनों परीक्षाओं के नतीजे रविवार को आईसीएआई प्रेसिडेंट की ओर से जारी किए गए। सीएस प्रोफेशन प्रोग्राम में राजधानी से करीब 150 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से करीब 12 सीएस बनने में सफल रहे हैं।
सादत गंज निवासी सागर त्रिपाठी 436 अंकों के साथ लखनऊ सेंटर की मेरिट लिस्ट में सबसे आगे रहे हैं। वहीं रितेश खत्री 53.13 प्रतिशत और 425 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
उधर, सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की लिखित परीक्षा के नतीजे 25 से 30 प्रतिशत तक होने की उम्मीद जताई जा रही है। राजधानी से करीब 550 स्टूडेंट इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें करीब 150 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।
एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में लखनऊ सेंटर से सौमित्र वाजपेयी 64 प्रतिशत और 384 अंकों के साथ सबसे आगे रहे। रबाब जैदी 58.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
तीसरे पायदान पर तीन स्टूडेंट्स ने कब्जा किया है। 57.67 प्रतिशत अंकों के साथ उज्जवल्य आनंद, प्रीतिका चावला और तान्या दीक्षित ने यहां जगह पाई।
एसएमएस से प्राप्त करें नतीजे
स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर लॉगइन कर या फिर एसएमएस के माध्यम से नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।
वेबसाइट पर नतीजे देखने लिए स्टूडेंट्स को अपने प्रोग्राम और रोल नंबर की मदद से लॉगइन करना होगा। इसके अलावा, मोबाइल पर नतीजे प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को 56263 पर अपना प्रोग्राम और रोलनंबर टाइप कर एसएमएस भेजना होगा।
एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए ICSIEXEC स्पेस रोलनंबर और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए ICSIPROF स्पेस रोल नंबर लिखकर एसएमएस करना होगा।
आवेदन 25 सितंबर तक
सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम की अगली परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी गई है। ये दोनों परीक्षाएं 20 से 29 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए 25 सितंबर तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इंस्टीट्यूट की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अंतिम तिथि तक स्टूडेंट्स को आवेदन पत्र और आवेदन शुल्क दोनों जमा कराने होंगे।