Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crowds gathered at railway stations and trains, buses were also packed.

Lucknow News: रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में उमड़ी भीड़, बसें भी खचाखच

Sat, 07 Nov 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at railway stations and trains, buses were also packed.
चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।
लखनऊ। दीपावली पर अपनों के बीच त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचने की होड़ मची है। शुक्रवार से ही लखनऊ आने और यहां से दूसरे शहरों के लिए रवाना होने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर उमड़ने लगी। पुष्पक एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और कैफियात समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। चारबाग, लखनऊ जंक्शन और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भीड़ नियंत्रित करते नजर आए। वहीं, रोडवेज बस अड्डों पर भी यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

रविवार को दीपावली होने के कारण दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ और पटना समेत विभिन्न शहरों से लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं। वहीं, लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, रायबरेली, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई और शाहजहांपुर समेत कई शहरों के लिए यात्रियों की रवानगी जारी है। ट्रेनों की जनरल बोगियों से लेकर एसी कोच तक में भीड़ के चलते आरक्षित टिकट पर सफर करने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जनरल बोगियों में खड़े होकर सफर
दिल्ली से आने वाली गोमती एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में जनरल बोगियों का हाल बेहाल रहा। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में लोग किसी तरह ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मिनट में फुल हुआ तत्काल कोटा
दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीट पाने के लिए यात्रियों ने तत्काल कोटे में बुकिंग की कोशिश की, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तत्काल कोटा खुलने के महज आठ मिनट के भीतर सभी 572 सीटें बुक हो गईं। इनमें यात्रियों के हिस्से स्लीपर की सिर्फ 49 सीटें ही आईं।
शनिवार को स्टेशनों पर उमड़ेगी और भीड़
शुक्रवार से शुरू हुआ यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला शनिवार को और तेज होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए चारबाग, लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग और गोमतीनगर रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी जवानों की तैनाती की गई है। चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर मंडल कार्यालयों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। अधिकारी यहां से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी आरपीएफ चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।
350 अतिरिक्त बसों से मिली राहत
रेलवे स्टेशनों की तरह बस अड्डों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र ने शुक्रवार को 350 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। कैसरबाग, कमता और आलमबाग बस अड्डों से प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर और गोरखपुर के लिए बसें रवाना हुईं।

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि परिक्षेत्र की 930 नियमित और 350 अतिरिक्त बसों से यात्रियों ने सफर किया। अहिमामऊ और मड़ियांव समेत कई स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। शनिवार को भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed