फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crowd for Mahakumbh, vehicles kept crawling in jam

Lucknow News: महाकुंभ के लिए भीड़, जाम में रेंगते रहे वाहन

Sun, 23 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd for Mahakumbh, vehicles kept crawling in jam
रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर लगी वाहनों की लाइन। - फोटो : संवाद
रायबरेली। महाकुंभ जाने के लिए हाईवे पर वाहनों की भीड़ एक बार फिर बढ़ गई है। इससे जाम लगने से लोग परेशान रहे। यातायात पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में हांफना पड़ा। बसों में भी सीट के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की हुई। शनिवार और रविवार यातायात पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होते हैं।
विज्ञापन


इन दो दिन में महाकुंभ जाने वाले वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ती है। इसका सीधा असर शहर के यातायात पर पड़ता है। शनिवार को महाकुंभ के लिए वाहन बढ़े तो शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति रही। रतापुर पर जाम लगने से वाहन फंसे रहे। ट्रैफिक नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस तरह रुक-रुककर जाम लगता रहा जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तीन-तीन मिनट में दो लेन का यातायात खोला जाता रहा। सिविल लाइंस चौराहे पर इस समय सुभाष प्रतिमा स्थल का निर्माण हो रहा है, जिस कारण भी यातायात व्यवस्था में दिक्कत बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी और जाम की समस्या तब उत्पन्न होती है, जब लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन रायबरेली के लिए मुड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वाहनों को निर्माणाधीन सुभाष चौक से मुड़ना होता है, जिससे वाहनों की लाइन लगती है और इससे लखनऊ-प्रयागराज लेन का यातायात प्रभावित होता है।


टोल प्लाजा से पास होने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी
टोल प्लाजा से पास होने वाले वाहनों की संख्या शनिवार को बढ़ गई। इनकी संख्या में अन्य दिनों की तुलना में दो गुना का इजाफा हुआ, जिस कारण बछरावां में भी जाम की स्थिति रही। पुलिस को जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ा। असल में बछरावां में अतिक्रमण की भी समस्या है। प्रशासन ने पूर्व में अतिक्रमण हटाया था, लेकिन यह फिर से अपने पैर पसार चुका है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। शनिवार को हाल यह रहा कि जाम लगने से कस्बे के भीतर और बछरावां-महराजगंज रोड पर भी वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित रहा।


शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहा बंद
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश शनिवार सुबह बंद कर दिया गया। सभी वाहन सई नदी ओवरब्रिज से होकर निकले। पूरे दिन पुलिस चौराहों पर यातायात को नियंत्रित करने में लगी रही। ई रिक्शा और चार पहिया वाहनों को वन वे से होकर जाना पड़ा।



लखनऊ जाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
शनिवार को लखनऊ जाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को लखनऊ जाने के लिए भीड़ रही। यात्री सिविल लाइंस पर और बछरावां में बसों का इंतजार करने को मजबूर हुए। प्रयागराज से आ रही बस भरी रहीं तो रायबरेली डिपो से लखनऊ के लिए कम बस चलीं। डिपो की अधिकतर बस प्रयागराज में लगी हैं, जिस कारण लखनऊ रूट पर कम बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed