फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cross voting in Uttar Pradesh in Rajya sabha election.

UP: जमकर क्रॉस वोटिंग, सभी जीते पर प्रीति को नहीं जिता पाई भाजपा

Sun, 12 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cross voting in Uttar Pradesh in  Rajya sabha election.
- फोटो : amar ujala

विधायकों के पाला बदलने और क्रास वोटिंग से पैदा हुई सियासी गरमी के बीच हुए मतदान के बावजूद राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशी चुनाव जीत गए।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल के लिए मुकाबले की स्थित बनी लेकिन आखिरकार वे चुना्व जीत गए। तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा अपने समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति महापात्रा को चुनाव नहीं जिता सकी।
विज्ञापन


सपा के 7, बसपा के 2, भाजपा व कांग्रेस के 1-1 प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। बसपा उम्मीदवारों को सर्वाधिक वोट मिले और वे पहली वरीयता के मतों से ही चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के पांच और भाजपा का एक प्रत्याशी भी पहले राउंड में ही चुनाव जीत गए। खुला मैदान होने के कारण राजनीतिक निष्ठाएं बदलने वाले कम से कम 16 विधायकों के नाम सामने आ गए हैं।

सपा व भाजपा के विधायकों के बीच हुई नोंकझोंक

Cross voting in Uttar Pradesh in  Rajya sabha election.

चुनाव के लिए शनिवार सवेरे नौ बजे से अपराह्नन चार बजे तक मतदान हुआ। शुरूआत में बागी विधायकों के वोट देखने को लेकर कुछ देर गहमागहमी रही। सपा और भाजपा के ‌कुछ विधायकों के बीच नोंकझोंक भी हुई।

403 विधायकों में से 401 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बीमारी के चलते सपा के वकार अहमद शाह और कांग्रेस के कुंवर कौशल सिंह मतदान के लिए नहीं आ सके। शाम को पांच बजे मतों की गिनती शुरू हुई।

कुल 401 वैध मतों में से सपा के 7 उम्मीदवारों को 241, बसपा के दो प्रत्याशियों को 81, भाजपा के दो प्रत्याशियों को 54 तथा कांग्रेस के प्रत्याशी को पहली वरीयता के 25 वोट मिले।

बेनी पहले व अमर और रेवती दूसरे राउंड में जीते
सपा के बेनी प्रसाद वर्मा प्रथम वरीयता के वोटों से जीत गए। वहीं, अमर सिंह और रेवती रमण सिंह को पहली वरीयता में 33 और 30 वोट मिला। उन्होंने दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में जीत का कोटा पूरा किया।

पहले वरीयता के वोटों से जीते आठ प्रत्याशी

Cross voting in Uttar Pradesh in  Rajya sabha election.

बसपा
अशोक सिद्धार्थ (42)
सतीश चंद्र मिश्रा (39)

सपा
बेनी प्रसाद वर्मा (39)
संजय सेठ (35)
सुखराम यादव (35)
सुरेंद्र नागर (35)
विशंभर प्रसाद निषाद (34)

भाजपा :
शिव प्रताप शुक्ला (36)

छठे राउंड में जीते सिब्बल
जीत के लिए कांग्रेस के कपिल सिब्बल को छठे राउंड तक इंतजार करना पड़ा। इस राउंड में उनके 33.54 वोेट हो गए थे। जीत के लिए निर्धारित वोटों का कोटा पूरा करने पर उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया। वहीं, प्रीति को कुल 20.52 मत मिले और वे चुनाव हार गईं। प्रीति को भाजपा ने चार वोट आवंटित किए थे। सपा, बसपा की क्रॉस वोटिंग और छोटे दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से उन्हें 14 अतिरिक्त वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed