{"_id":"5cb2003abdec221477610d38","slug":"crops-in-400-beegha-land-destroyed-by-fire-in-raebareli-fire-fighter-struggle-for-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : लपटों में राख हुई 400 बीघा फसल, घंटों जूझे दमकलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : लपटों में राख हुई 400 बीघा फसल, घंटों जूझे दमकलकर्मी
Sun, 14 Apr 2019 01:49 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
400 बीघे में लगी फसल जल गई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिले में अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में शनिवार को आग में करीब 400 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई। सबसे ज्यादा नुकसान डीह और छतोह ब्लॉक क्षेत्र के किसानों का हुआ। यहां 300 बीघा गेहूं की फसल जली। दोपहर में चल रही हवा से लपटें बेकाबू हो गईं जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आ गए।
डीह के अटावां गांव में खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कई खेतों में खड़ी फसल जल गई। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के सरांय दूला, पूरे पंडित के किसानों की लगभग 300 बीघा गेहूं की फसल चपेट में आ गई। लपटें देख ग्रामीण दौड़े। किसी ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, तो किसी ने डाल की टहनी तोड़कर फसल को पीटकर आग बुझाई लेकिन तेज हवा के चलते सारे प्रयास नाकाम रहे।

सूचना पर सलोन और रायबरेली से दमकल के वाहन पहुंचे। नगर पंचायत परशदेपुर से पानी का टैंकर पहुंचा। सभी ने मिलकर किसी तरह आग बुझाई। अग्निकांड में रामकिशोर यादव का दो, महेश का एक, संजय तिवारी का 18, गया प्रसाद का दो, रामकिशोर सरोज तीन, कमलेश पांडेय का दो, चंद्र प्रकाश पांडेय का दो बीघा, सुखलाल का डेढ़ बीघा समेत अन्य किसानों की करीब 300 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
सलोन एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि तीन गांवों के किसानों के लगभग 300 बीघा गेहूं के खेत जले हैं। पूरी राजस्व टीम लगा दिया गया है नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा दिया जाएगा।

रजबहे में होता पानी तो न होता इतना नुकसान
अटावां गांव में जहां आग लगी, उसके बगल से डीह रजबहा निकला है। यहां पर जलस्तर कम होने से ज्यादातर नलकूप बंद है। एक नलकूप चल रहा था। उसी के सहारे ग्रामीण आग को आगे बढ़ने से रोके रहे। किसानों का कहना है कि यदि नहर में पानी होता तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता।
महराजगंज व डीह में 22 बीघा फसल जली
महराजगंज-डीह। महराजगंज और डीह ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से 22 बीघा गेहूं की फसल जल गई। राजापुर गांव में कुछ बच्चे खेतों के पास स्थित एक बाग में महुआ बीनने गए थे। खेल खेल में घास फूस एकत्र करके आग लगा दी। हवा के झोके से आग खेत में तैयार गेहूं की फसल में लग गई।
इससे सागरपुर के रहने वाले किसानों जमुना प्रसाद मिश्रा, शैलेंद्र, रामावती, राम कृपाल, सीताराम और राजापुर के रामदेव, रामखेलावन, मुन्ना, सुमित एक दर्जन किसानों की करीब 20 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
एसडीएम शालिनी प्रभाकर और तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित किसानों को सहायता दिलाई जाएगी।
उधर, डीह ब्लॉक क्षेत्र में पूरे चौहान मजरे कचनावां गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट देवीलाल की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसी तरह बदरहा गांव के छत्रपाल यादव के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक बीघा फसल जल गई।

सिंहपुर व फुरसतगंज में 75 बीघा फसल जली
अमेठी जिले के सिंहपुर व बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से 75 बीघा गेहूं की फसल जल गई। पहली घटना लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के निकट इन्हौना कस्बे में हुई। जहां अज्ञात कारणों से आग लगने से 15 किसानों की फल जल गई।
इसी तरह जिजौली गांव में आग लगने से शमसुद्दीन, शब्बीर, शहाबुद्दीन, कमरुद्दीन, नियमातुल निशा, राम समुझ, रामकुमार, शिवकुमार, सुशीला देवी, धर्मराज, जनक दुलारी की 50 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई।
इसी तरह बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के विजयपुर मजरे पीढ़ी गांव में आग लगने से गयादीन, महावीर, छेदीलाल, प्रेमकुमार, जय कुमार, अशोक कुमार, शिव कुमार, राम लखन, राम दास, शत्रोहन की गेहूं की फसल जल गई।
इसी तरह कोटवारमऊ गांव में लगी आग में किसान अयोध्या प्रसाद, जगत पाल, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, राम समुझ, रामसेवक, राम शंकर, बदलू, रामाधार, रामनरेश, राजेश कुमार की गेहूं की फसल जल गई। दोनों जगह 75 बीघा फसल जली। लेखपाल जितेंद्र कुमार क्षति का आकलन किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन