फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   critical cases of corona are increasing

लखनऊः घटती जा रही कोरोना मरीजों की रिकवरी दर, बढ़ते गंभीर मरीजों से बढीं मुश्किलें

Mon, 23 Nov 2020 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
critical cases of corona are increasing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : sociol media
लखनऊ में कोरोना मरीजों की रिकवरी की दर गिरती जा रही है। 19 नवंबर को जहां रिकवरी दर 99.82 फीसदी थी, रविवार को 93.75 फीसदी हो गई। मरीजों के मिलने की दर में 0.42 फीसदी तक की गिरावट के बावजूद एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञ इस ट्रेंड को दिल्ली जैसा मान रहे हैं। 
विज्ञापन


रिकवरी दर घटने का साफ मतलब है एक्टिव केस का बढ़ना। एक्टिव केस 4.68 फीसदी से बढ़कर 4.91 फीसदी तक पहुंच गए हैं। रिकवरी कि दर में हो रही गिरावट को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों ने आईसीयू, हाई डिपेंडेंसी यूनिटों की टीमों को अलर्ट कर दिया है। आइसोलेशन वार्डों को भी मरीज भर्ती करने के लिए तैयार कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अलर्ट के बावजूद स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना हालात को काबू करना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन


इन आंकड़ों से भी समझें किस तरह बढ़ रही गंभीर मरीजों की संख्या 
राजधानी में इन दिनों मिलने वाले कुल मरीजों में गंभीर मरीजों की संख्या ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पॉजिटिव आने वाले मरीजों में जो लोग 60 साल से अधिक उम्र के होते हैं या उनमें पहले से कोई बीमारी होती है उन्हें अनिवार्य रूप से हॉस्पिटल भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हॉस्पिटल भेजे जाने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 17 नवंबर को मिले मरीजों में सिर्फ 55 मरीजों को हॉस्पिटल भेेजने की जरूरत पड़ी थी। वहीं, 18 नवंबर को 105, 19 को 102, 20 को 143, 21 को 111 और 22 को 130 लोगों को हॉस्पिटल अलॉट करना पड़ा।
 

क्या दिल्ली का ट्रेंड हमारे लिए भी खतरे की घंटी

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लखनऊ से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का दिल्ली आना-जाना रहता है। ऐसी स्थिति में चिकित्सा विशेषज्ञ दिल्ली में कोरोना के बढ़ते असर को लखनऊ के लिए भी खतरनाक मान रहे हैं। 

मौतों का भी बढ़ने लगा आंकड़ा
दीपावली के बाद 15 से 18 नवंबर के बीच लिए गए कुल सैंपल की अपेक्षा पॉजिटिव मरीज 3.70 फीसदी मिले थे। इसके बाद लगातार सैंपल की संख्या बढ़ाई गई तो संक्रमण की दर 3.28 फीसदी पहुंच गई। इस हिसाब से देखें तो संक्रमण की दर में 0.42 फीसदी की गिरावट राहत देती है।

लेकिन हॉस्पिटल अलॉट किए जाने वालों का आंकड़ा बताता है कि मिलने वाले कुल मरीजों में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। सप्ताह भर पहले जहां 1 या 2 मौत हो रही थीं, वहीं रविवार को 6 मरीजों की मौत के साथ ही मौतों का आंकड़ा 963 पर पहुंच गया है। मौतों का आंकड़ा 3 दिन से लगातार बढ़ रहा है।

वायरस की स्थिति में कोई बदलाव नहीं

अभी तक की जांच में वायरस की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं दिखा है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने के पीछे मुख्य वजह यही है कि परिवार के लोग बिना डर बाहर निकल रहे हैं और वायरस लेकर घर में लौट रहे हैं। इससे घर में मौजूद बुजुर्ग और दूसरी बीमारियों की चपेट में रहने वाले भी वायरस की चपेट में आ रहे हैं। - डॉ. उज्ज्वला विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी, एसजीपीजीआई

हर स्तर पर बढ़ा रहे हैं तैयारियां
आईसीयू पहले की तरह फुल है। रविवार को एचडीयू में भी मरीज भर्ती किए गए हैं। आइसोलेशन वार्ड के लिए भी टीम बढ़ाई जा रही है। मातृ-शिशु रेफरल केंद्र में बने कोरोना हॉस्पिटल में सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर टीम तैयार है। - डॉ. श्रीकेश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मातृ-शिशु एवं रेफरल केंद्र लोहिया संस्थान

सितंबर की तरह तैयारियां मुकम्मल

वार्ड में गंभीर मरीज ज्यादा आ रहे हैं। आईसीयू पूरी तरह फुल हैं। एचडीयू की 698 बेड में 600 भरे हुए हैं। दिल्ली की स्थिति को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड में टीमें बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी तो व्यवस्था बना ली गई है। सितंबर की तरह सभी तरह की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। - डॉ. डी. हिमांशु, चिकित्सा अधीक्षक केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed