फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Criminals kidnapped a school-going student and stole his smartwatch

Lucknow News: स्कूल जा रहे छात्र को अगवा कर बदमाशों ने लूटी स्मार्टवॉच

Sat, 20 Sep 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 20 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Criminals kidnapped a school-going student and stole his smartwatch
लखनऊ। पारा इलाके में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे 11वीं के छात्र आलोक सिंह को बाइक सवार दो बदमाश जबरन अगवा कर ले गए और एक सुनसान जगह पर पिटाई कर उसकी स्मार्टवॉच लूट ली। यह आरोप आलोक के पिता राजेंद्र सिंह ने लगाते हुए पारा थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज करने के बजाय मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


पारा के प्रेम विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह के मुताबिक ने बेटा आलोक सुबह करीब सात बजे स्कूल के लिए निकला था। रास्ते में आरोग्य हॉस्पिटल के पास नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाश आलोक को जबरन बाइक पर बैठाकर दो किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले गए। वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की और हाथ में पहनी स्मार्टवॉच लूट ली। बदमाशों ने छात्र को धमकी भी दी और वहां से भाग गए। छात्र आलोक सिंह ने बताया बदमाश वारदात के बाद अवध चौराहे की तरफ भाग गए। दोनों बदमाश लाल रंग की शर्ट पहने थे और दोनों ने ही मुंह पर रुमाल बांध रखा था। एक बदमाश ने चप्पल पहनी थी तो दूसरे ने जूते पहन रखे थे।
विज्ञापन


पुलिस पिकेट पर नहीं मिले पुलिसकर्मी

घटना के बाद छात्र आलोक किसी तरह बुद्धेश्वर चौराहा स्थित पुलिस पिकेट पहुंचा पर वहां एक भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। छात्र घबराकर वहीं बैठ गया और स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को खबर दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और आलोक को घर ले गए। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed