फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminal ran away from police station, caught with his friend

संतरी पर हमला कर थाने से भागा अपराधी, साथी समेत पुलिस ने दबोचा

Sun, 17 Oct 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
criminal ran away from police station, caught with  his friend
लखनऊ। रंगदारी मांगने के मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात शातिर अपराधी राज हुसैन उर्फ हुक्की को गिरफ्तार किया था। मगर शनिवार सुबह पेट दर्द का बहाना बनाकर उसने हवालात का दरवाजा खुलवाया और फिर संतरी के मुंह पर जोरदार मुक्का मारकर भाग गया। शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर हुक्की को दबोच लिया। वहां हुक्की के साथी एक ई-रिक्शा चालक ने भी एक सिपाही पर हमला कर दिया। पुलिस ने चालक को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुफ्तीगंज निवासी नूर ने शुक्रवार को शातिर अपराधी राज हुसैन उर्फ हुक्की के खिलाफ धमकाकर रंगदारी मांगनेे व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर शुक्रवार देर रात राज हुसैन उर्फ हुक्की निवासी तकिया शल्लु शाह, मुफ्तीगंज को गिरफ्तार किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार सुबह हुक्की पेट दर्द की बात कहकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस पर ड्यूटी पर तैनात संतरी पंकज कुमार मिश्र ने जैसे ही हवालात का दरवाजा खोला तो हुक्की उसके मुंह पर जोरदार मुक्का मारकर भाग गया संतरी के शोर मचाने पर थाने के कई दरोगा व सिपाही उसके पीछे दौड़ पड़े। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करके हैदरी इमामबाड़े के पास कांस्टेबल रवि ने हुक्की को पकड़ लिया। इस पर हुक्की ने रवि पर भी हमला कर दिया। उधर से जा रहे हुक्की के साथी ई-रिक्शा चालक ने भी सिपाही रवि पर हमला कर दिया। इसी बीच थाने के अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और हुक्की को दबोच लिया। जबकि उसका साथी ई-रिक्शा चालक भाग गया। इस पर पुलिस ने पीछा करके ई-रिक्शा चालक को भी पकड़ लिया। उसकी पहचान शादाब निवासी हैदरी इमामबाड़ा, मुफ्तीगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि राज हुसैन उर्फ हुक्की पर 25 मुकदमे दर्ज हैं। हवालात से भागने और संतरी पंकज कुमार मिश्र व सिपाही रवि पर हमले के मामले में भी हुक्की और उसके साथी ई-रिक्शा चालक शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed