फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminal injured in police encounter

रायबरेली: पुलिस से मुठभेड़ में लखनऊ का शातिर बदमाश गोली लगने से घायल

Thu, 26 Nov 2020 12:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
criminal injured in police encounter
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala

थाना क्षेत्र में बुधवार रात बछरावां पुलिस व एसओजी टीम और लखनऊ के शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। बदमाश की तरफ से भी असलहे से फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली पुलिस जीप में लगी। घायल बदमाश को बछरावां सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से एक बाइक और असलहा बरामद किया गया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि दो थाना क्षेत्रों में हुई लूट के मामले में पकड़ा गया बदमाश फरार चल रहा था।

विज्ञापन


एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुुमार त्रिपाठी और बछरावां थानेदार राकेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में शामिल एक बदमाश बाइक से बछरावां-बहराइच राजमार्ग से कहीं जा रहा है। इस सूूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करना शुरू कर दिया। राजमार्ग पर अघौरा पुल के पास एसओजी टीम व बछरावां पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने असलहे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं बदमाश की फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। गोली पुलिस जीप में लगी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी सीएचसी बछरावां पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि लखनऊ जिले के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरु रविदास नगर वजीर हसन रोड निवासी मुकेश सोनकर को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। बछरावां, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में अभी हाल में हुई लूट की घटनाओं में वह शामिल था। पुलिस को उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना मिलने पर एसओजी टीम और बछरावां पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान उसे दबोच लिया गया। उसकी बाइक के साथ ही असलहा बरामद किया गया है। केस दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed