फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman killes huband in lucknow.

पति को चाकू से गोदने वाली कातिल बीवी गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2014 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाल, लखनऊ Updated Sun, 30 Nov 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
woman killes huband in lucknow.

पति की हत्या के आरोप में शनिवार को पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। विवेचना के दौरान हत्या कराने में पत्नी की भूमिका का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


एसओ मानकनगर के मुताबिक, श्याम नगर के रहने वाले पवन यादव को 23 नवंबर को गौरव सिंह यादव उर्फ गोलू, संजय और सुनील ने मारा-पीटा था और चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर में पवन यादव की मौत हो गई थी।
इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

सुनील ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। गोलू और संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच-पड़ताल में सामने आया कि पवन का अपनी पत्नी रेखा से विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक न्यायालय में भी उनके मामले की सुनवाई चल रही थी। इसी अनबन के चलते पवन की हत्या की गई और उसकी हत्या की साजिश रचने में रेखा की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed