फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villagers punishes to rape accused

रेप करने वालों को गांववालों ने मिलकर दी ये सजा

Sat, 04 Apr 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sat, 04 Apr 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
villagers punishes to rape accused

सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में पंचायत के फरमान पर रेप के दो आरोपियों का सिर मुंडवा दिया गया।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इस मामले में चौकी प्रभारी सुरेश बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

क्षेत्र के एक गांव की युवती के परिवार ने गांव के ही पंकज उर्फ लाला व श्रवण कुमार पर 28 मार्च को रेप करने का आरोप लगाया था।

पीड़ित पक्ष ने चांदपुर पुलिस चौकी पर शिकायत की। पुलिस कार्रवाई न होने पर युवती पक्ष ने गांव में पंचायत बुलाई।

दोनों पक्षों में चलीं लाठियां

villagers punishes to rape accused

युवती पक्ष ने युवकों के सिर मुड़वाकर गांव में घुमाए जाने की शर्त पर शिकायत वापस लेने की बात कही। पंचायत ने दोनों युवकों के सिर मुड़ाने का फरमान सुनाया।

पंकज व श्रवण के सिर मुड़ाए गए। उन्हें गांव में घुमाने की बात पर युवक पक्ष के लोग भड़क गए। दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं।

विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना मिली। थानाध्यक्ष आलोक राव गांव पहुंचे तो झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed