फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF arrested a doubtful man of Nepal.

यूपी एसटीएफ ने नेपाल के एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों में था शामिल

Mon, 01 Mar 2021 09:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Mar 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
UP STF arrested a doubtful man of Nepal.
मोहम्मद सलीम। - फोटो : amar ujala
यूपी एसटीएफ ने फर्जी आईडी के आधार पर अयोध्या के थाना इनायतनगर के बारुन बाजार में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाले विदेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नेपाली नागरिकता वाले इस व्यक्ति के पास से एसटीएफ ने फर्जी आधार कार्ड, नेपाली पासपोर्ट, कई सिम कार्ड व कुछ अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान के कई नंबरों से जुड़ा है।
विज्ञापन


रौनाही थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ की टीम ने थाना क्षेत्र के संजयगंज बाजार के पास स्थित बड़ी नहर के पास से 27 फरवरी की रात करीब 1 बजे एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. सलीम निवासी पुत्र मंगरे खान निवासी लच्छनपुर जनपद बांके नेपाल के रूप में हुई। वह थाना इनायतनगर के बारुन चौकी क्षेत्र अंतर्गत खिहारन गांव में स्थित एक मदरसे में शिक्षक के रूप में रह रहा था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तेलांगना राज्य से पकड़े गए एक व्यक्ति की इनपुट पर एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी को उसके मोबाइल नंबर, फेसबुक व व्हाट्सएप की आईडी के आधार पर ट्रेस किया गया। वह कई पाकिस्तानी नंबरों पर लगातार चैटिंग करता था। जानकारी के अनुसार आरोपी के पास मिस्र की स्नातक की डिग्री भी मिली है। यही नहीं उसने फर्जी आईडी के सहारे श्रावस्ती जनपद से आधार कार्ड भी बनवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed