{"_id":"603c7e1e8c6f92443735dfc2","slug":"up-stf-arrested-a-doubtful-man-of-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एसटीएफ ने नेपाल के एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों में था शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी एसटीएफ ने नेपाल के एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों में था शामिल
Mon, 01 Mar 2021 09:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद सलीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ ने फर्जी आईडी के आधार पर अयोध्या के थाना इनायतनगर के बारुन बाजार में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाले विदेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नेपाली नागरिकता वाले इस व्यक्ति के पास से एसटीएफ ने फर्जी आधार कार्ड, नेपाली पासपोर्ट, कई सिम कार्ड व कुछ अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान के कई नंबरों से जुड़ा है।
रौनाही थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ की टीम ने थाना क्षेत्र के संजयगंज बाजार के पास स्थित बड़ी नहर के पास से 27 फरवरी की रात करीब 1 बजे एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. सलीम निवासी पुत्र मंगरे खान निवासी लच्छनपुर जनपद बांके नेपाल के रूप में हुई। वह थाना इनायतनगर के बारुन चौकी क्षेत्र अंतर्गत खिहारन गांव में स्थित एक मदरसे में शिक्षक के रूप में रह रहा था।
सूत्रों के अनुसार तेलांगना राज्य से पकड़े गए एक व्यक्ति की इनपुट पर एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी को उसके मोबाइल नंबर, फेसबुक व व्हाट्सएप की आईडी के आधार पर ट्रेस किया गया। वह कई पाकिस्तानी नंबरों पर लगातार चैटिंग करता था। जानकारी के अनुसार आरोपी के पास मिस्र की स्नातक की डिग्री भी मिली है। यही नहीं उसने फर्जी आईडी के सहारे श्रावस्ती जनपद से आधार कार्ड भी बनवा रखा है।