{"_id":"607bdecc8ebc3e8d1853d8c8","slug":"up-panchayat-election-2021-action-against-a-gunner-and-si-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित सात लोग गिरफ्तार, गनर व दरोगा निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी पंचायत चुनाव: पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित सात लोग गिरफ्तार, गनर व दरोगा निलंबित
Sun, 18 Apr 2021 12:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:55 PM IST
सार
जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह के गनर इंद्रजीत द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न करने पर व थाना वजीरगंज के एसआई पवन गिरी द्वारा गनर को बचाने के लिए उच्चाधिकारियों को झूठी सूचना देने पर निलम्बित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य सहित 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर गनर इंद्रजीत व थाना वजींरगंज के एसआई पवन गिरी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामला वजीरगंज की ग्राम पंचायत मधवापुर का है। जहाँ पर दो पक्षों के बीच शनिवार रात में चुनावी रंजिश में विवाद हुआ। जिसमें राहुल सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी मधवापुर, प्रवीन कुमार सिंह उर्फ राजू पुत्र देवी प्रसाद, राजन सिंह पुत्र देवीप्रसाद व विपुल सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासीगण मधवापुर तथा विपक्षी लाल जी मौर्य पुत्र यदुनाथ मौर्य , रंजीत मोर्य पुत्र लाल जी मौर्य व मायाराम पुत्र स्व0 यदुनाथ निवासीगण गौरिया लक्ष्मणपुर को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह के गनर इंद्रजीत द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न करने पर व थाना वजीरगंज के एसआई पवन गिरी द्वारा गनर को बचाने के लिए उच्चाधिकारियों को झूठी सूचना देने पर निलम्बित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन व आईपीसी की धारा-188 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।