फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government removes the condition of 60 years age bar for releasing prisoner.

Big decision: कैदियों की समय पूर्व रिहाई के लिए शासन ने दी रियायत, 60 वर्ष की आयु पूरी होने की शर्त हटाई गई

Sat, 11 Jun 2022 01:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

यूपी शासन ने सजायाफ्ता कैदियों की समय पूर्व रिहाई के लिए रियायत दी है। अब 60 वर्ष की आयु पूरी करने की शर्त हटा दी गई है।

विज्ञापन
UP government removes the condition of 60 years age bar for releasing prisoner.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने सजायाफ्ता कैदियों की समय पूर्व रिहाई के लिए पहले के नियमों में संशोधन करने का फैसला किया है। अब शिक्षक दिवस, अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर भी शर्तों के साथ रिहाई हो सकेगी। पहले गणतंत्र दिवस, महिला, विश्व स्वास्थ्य, मजदूर, विश्व योग व स्वतंत्रता दिवस समेत गांधी जयंती के मौके पर इस रिहाई का प्राविधान था।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूर्व की नीति में संशोधन किया गया है। इसमें जिन बंदियों ने 16 वर्ष की अपरिहार और 20 वर्ष की सपरिहार सजा पूरी की हो, उसे प्रतिबंधित श्रेणी से बाहर रहने पर रिहाई के लिए उपयुक्त माना जाएगा। पहले की 60 वर्ष की आयु पूरी करने की शर्त हटा ली गई है।
विज्ञापन


संशोधित नीति में एक बिंदु जोड़ा गया है, जिसमें स्थायी नीति के तहत आजीवन कारावास की सजा से दंडित सिद्घदोष बंदी, जिनकी समय पूर्व रिहाई से लोक व्यवस्था व जनहित प्रभावित हो सकता है, की रिहाई का प्रस्ताव समिति द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा। प्रतिबंधित शर्तों में 16 बिंदु हैं। इनमें से कोई भी बिंदु कैदी पर लागू होने की दशा में रिहाई नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है अपरिहार सजा और सपरिहार सजा
दरअसल, हर सजायाफ्ता कैदी को प्रत्येक महीने की सजा में छह दिन की छूट मिलती है। चाल चलन ठीक होने पर यह छूट सात दिनों तक भी दी जाती है। छूट की अवधि घटाकर गणना करने को अपरिहार और छूट की अवधि जोड़ने को सपरिहार कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed