फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS arrested one more accused in illigal conversion case.

अवैध धर्मांतरण: गिरोह के सिंडिकेट से जुड़े एक और आरोपी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 09:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Oct 2021 09:25 PM IST
सार

यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह कलीम सिद्दीकी संस्था से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन
UP ATS arrested one more accused in illigal conversion case.
सरफराज अली जाफरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी के एक और साथी सरफराज अली जाफरी को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2016 से सिद्दीकी के ग्लोबल पीस सेंटर का मैनेजर है। मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला सरफराज नई दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस क्षेत्र में रह रहा था। मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक सेंटर का प्रमुख काम धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों को संचालित करना है। वहीं, नई दिल्ली स्थित ह्यूमनिटी फॉर ऑल के नाम पर सामाजिक कार्यों की आड़ में अवैध धर्मांतरण कराए जाने की बात भी सामने आई है। एटीएस ने दावा किया है कि कलीम सिद्दीकी की दाई के माध्यम से भेजे गए लोगों को सरफराज प्रलोभन देकर इस्लाम कुबूल करवा था। बाद में धर्मांतरण दस्तावेज तैयार कराकर नई पहचान के साथ नौकरी, शादी आदि के जरिए उसे सामाजिक तौर पर स्थापित किया जाता था। इसके बदले कलीम द्वारा सरफराज को मोटी रकम दी जाती थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



एटीएस का दावा है कि अवैध धर्मांतरण संबंधी कार्यों के संचालन के लिए देश-विदेश से हुई फंडिंग में सरफराज की प्रमुख भूमिका मिली है। उसके मोबाइल फोन में ऐसे सुबूत मिले हैं, जिसमें धर्मांतरण के काम का मासिक एजेंडा तय कर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी जाती थी। शादी की व्यवस्था, अन्य धर्म के लोगों को मस्जिद लाने का इंतजाम, लिव इन रिलेशनशिप के लिए धन मुहैया कराने संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं। एटीएस ने सरफराज को न्यायालय में पेश कर उसकी रिमांड मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed