फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unnatural rape with boy in ambedkarnagar

बहलाकर नाबालिग लड़के के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स

Wed, 03 Jun 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Wed, 03 Jun 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
unnatural rape with boy in ambedkarnagar

अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में बहला फुसलाकर किशोर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित व परिजनों को घंटों थाने में बैठाए रहने के बाद टरका दिया।

विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई की। पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस ने उनसे ही आरोपी को ढूंढ़कर लाने को कहा है।

जानकारी के अनुसार थाना अहिरौली में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि मंगलवार की देर शाम गांव निवासी एक युवक उसके 12 वर्षीय पुत्र को बहला फुसलाकर घर से कुछ दूरी पर ले गया।
विज्ञापन

 
इसके बाद उसे लालच देकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस बीच उसकी पत्नी व पुत्री शौच के लिए खेत की तरफ गई हुई थीं। वहां उसकी पुत्री ने कराहने की आवाज सुनी तो गुहार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद है आरोपी के घर का ताला

unnatural rape with boy in ambedkarnagar

परिजनों की आहट पाकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। लड़के ने घरवालों को आपबीती सुनाई। देर शाम की घटना होने के कारण बुधवार को परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस का संवेदनहीन रवैया सामने आया।

पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की बजाए उन सब को थाने में घंटों बैठाए रखा गया।
 
वे सब प्रात: 8 बजे ही थाने पहुंच गए थे। पहले तो कहा गया कि 10 बजे थानाध्यक्ष से मुलाकात होगी। हालांकि 10 बजे से पहले ही एसओ से मुलाकात हुई तो उन्होंने एक सिपाही को गांव भेजा।

सिपाही ने बताया कि आरोपी के घर ताला बंद है, और वह मौके पर नहीं है। इस पर एसओ ने उसे टरकाते हुए कहा कि तुम घर जाओ, और जब आरोपी दिखाई पड़े तब बताना।

बोली पुलिस, एफआईआर तो फिर दर्ज हो जाएगी...

unnatural rape with boy in ambedkarnagar

रामलाल ने बताया कि उसने जब थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज करने को कहा तो उन्होंने कहा कि पहले आरोपी का तो पता लगाओ, एफआईआर तो दर्ज ही हो जाएगी।

इसके बाद भी वह काफी देर तक थाने में बैठा रहा, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर वह वहां से चला आया।

उधर एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर देने की बजाए परिजन यहां से चले गए। वे थाने पहुंच रहे हैं। केस दर्ज कर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed