फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two tried ti self immolate near vidhan bhawan Lucknow.

लखनऊ: विधान भवन के सामने ठेकेदार व उसके साथी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Dec 2021 05:25 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Dec 2021 05:25 PM IST
सार

लखनऊ में विधान भवन के सामने ठेकेदार व उसके साथी ने आत्मदाह का प्रयास किया है। हालांकि, पुलिस इंस्पेक्टर की चुस्ती से मामला टल गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
two tried ti self immolate near vidhan bhawan Lucknow.
आत्मदास से रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में विधान भवन के सामने मंगलवार दोपहर खनन ठेकेदार शिव मिलन सिंह ने अपने साथी हरिराम के संग आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज की नजर पड़ गई। दौड़कर हाथ से माचिस व पेट्रोल का डिब्बा छीन लिया। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


ठेकेदार व उसके साथी मोहनलालगंज पुलिस पर रुपये मांगने का आरोप लगा रहे हैं। मोहनलालगंज पुलिस ने चार दिसंबर की देर रात अवैध खनन के आरोप में ठेकेदार के तीन डंपर व एक पोकलैंड मशीन सीज कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी गई है लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डंपर व पोकलैंड मशीन थाने में ही पड़ी है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज पर वसूली का आरोप लगते ही पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अखिलेश कुमार मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक मूलरूप से प्रयागराज गणेशीपुर हड़िया निवासी शिवमिलन सिंह खनन के ठेकेदार हैं। उनके साथ जोधपुर राजस्थान का हरिराम भी काम करता है। मंगलवार दोपहर दोनों विधान भवन के सामने पहुंचे। वहां दोनों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसी बीच वहां मौजूद इंस्पेक्टर हजरतगंज की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल दौड़कर माचिस की डिब्बी छीन ली। वहीं पास से पेट्रोल लाने वाला डिब्बा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस दोनों को सिविल अस्पताल लेकर गई। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।


मोहनलालगंज पुलिस पर लगाया रुपये मांगने का आरोप
पुलिस ने सिविल अस्पताल में दोनों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने मोहनलालगंज पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मोहनलालगंज पुलिस लगातार उनसे रुपये की मांग कर रही थी। पूरा न होने पर मनमानी कार्रवाई करते हुए उनके डंपर व पोकलैंड मशीन को पुलिस ने  सीज कर दिया है। इसकी शिकायत एडीसीपी दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव, डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की मनमानी से परेशान होेकर आत्मदाह करने के लिए मजबूर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed