फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two girls arrested for having fight near a bar in sumit building in Lucknow.

Lucknow: बार के गेट पर दो युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Jul 2022 06:10 PM IST
सार

समिट बिल्डिंग के बार में मारपीट करने वाली लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां पर पुलिस की तैनाती के बाद भी अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन
Two girls arrested for having fight near a bar in sumit building in Lucknow.
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के विभूतिखंड के समिट बिल्डिंग स्थित अनप्ल्गड बार के गेट पर दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। इस बीच वहां पहुंचे एक युवक ने बीच-बचाव की कोशिश की तो दोनों ने उसे ही पीट दिया। शोरशराबा सुनकर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे तो युवक को बाहर निकाला। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर देर रात सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो बृहस्पतिवार रात का है। मामले में दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बृहस्पतिवार रात का है। समिट बिल्डिंग के अनप्ल्गड बार के गेट पास दो युवतियों के बीच मारपीट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


समिट बिल्डिंग में अक्सर बार में झगड़ा होने की वारदात होती हैं। इसे देखते हुए बिल्डिंग में ही पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके बाद भी इस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवतियों के साथ एक युवक भी मौजूद है। बार में तैनात बाउंसर भी युवतियों को नहीं रोक पाए। काफी देर तक मारपीट के बाद युवतियां बिल्डिंग से बाहर निकल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed