फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two dies in a road accident in nigoha in Lucknow.

हादसा: थाने के सामने दो महिलाओं को कुचलकर हाईवे किनारे नाले में गिरी तेज रफ्तार कार

Mon, 13 Dec 2021 07:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Dec 2021 07:59 PM IST
सार

लखनऊ के निगोहां थाने के सामने हुए हादसे में राहगीर दो महिलाओं की मौत हो गई। रायबरेली से आ रही कार में मां-बेट सवार थे।

विज्ञापन
Two dies in a road accident in nigoha in Lucknow.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज हाईवे पर निगोहां थाने के सामने सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी गलत दिशा से डीसीएम ट्रक को ओवरटेक करते वक्त पैदल जा रही ननद-भौजाई को रौंदते हुए आठ फिट गहरे सूखे नाले में पलट गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से ननद-भौजाई को मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में एसयूवी सवार मां-बेटा भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


निगोहां कस्बा निवासी शिवप्रसाद की पत्नी सुनीता (35) व चचेरी बहन रेशमा (26) सोमवार दोपहर नगराम मोड़ स्थित स्टोर 99 मॉल में शॉपिंग करने गईं थीं। लौटते वक्त निगोहां थाने के सामने प्रयागराज की ओर से आ रहे डीसीएम ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार एसयूवी सुनीता व रेशमा को रौंदती हुई सड़क किनारे करीब आठ फिट गहरेे सूखने नाले में गिर गई। इस पर निगोहां पुलिस ने तुरंत जीप से सुनीता व रेशमा को मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी से धीरज शुक्ल व उनकी मां प्रेमलता को भी तुरंत बाहर निकाला। मां-बेटे मामूली रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन


दोनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पता चला कि धीरज शुक्ल शालीमार गैलेंट, थाना महानगर, लखनऊ के रहने वाले हैं। वहीं, निगोहां इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी से कुचलकर सुनीता व रेशमा की मौत हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
रेशमा की चचेरी भतीजी काजल का सोमवार रात विवाह था। जिसकी पैपूजी लेकर घरवालों को उसकी ससुराल मोहनलालगंज के खुजौली गांव जाना था। घर में खुशी का माहौल था। ढोलक बज रही थी और महिलाएं गीत गा रही थीं। इसी बीच बाजार गईं सुनीता व रेशमा की हादसे में मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। जहां गाना-बजाना हो रहा था वहां रोना-बिलखना शुरू हो गया। इकलौती बहन रेशमा की मौत से उसके भाई सुरेश, गुड्डू, दिनेश व मुकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। रेशमा कुछ दिन पहले ही शादी में शामिल होने के लिए बाराबंकी के भवनियापुर स्थित ससुराल से मायके आई थी। उसकी मौत पर पति अजय कुमार भी बिलख रहा है।


मासूमों के सिर से उठा मां का साया
मजदूरी करके परिवार का गुजारा करने वाले शिवप्रसाद पर तो मानो दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। हादसे में पत्नी सुनीता की मौत से शिवप्रसाद व उसके बच्चे बिलख पड़े। हादसे से सुनीता की मौत से बेटी पूनम (15), प्रिया (5), बेटा सुमित (11) व अमित (7) सिर से मां का साया उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed