{"_id":"60d8077e8ebc3ebb9325cb0b","slug":"two-died-because-of-electric-shock-of-high-tension-line-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शौच के लिए जा रहे दो किशोरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शौच के लिए जा रहे दो किशोरों की मौत
Sun, 27 Jun 2021 02:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:06 PM IST
सार
बहराइच में हुए एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के मुड़का गांव में शौच के लिए जा रहे दो किशोरों की टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। रात भर शव घटनास्थल पर ही पड़े रहे। परिजनों को रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के मुड़का गांव निवासी अनिल कुमार (17) पुत्र परशुराम व शिवबालक (16) पुत्र राम दत्त शनिवार रात को घर से गांव के बाहर खेत में शौच के लिए जाने की बात कह कर निकले थे।
विज्ञापन
रास्ते में हाईटेंशन विद्युत तार पड़ा हुआ था। तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था। जाते समय दोनों किशोर तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। रात भर परिजन दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। रविवार सुबह जब फिर से परिजन तलाश में जुटे तो देखा कि दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष श्यामदेव ने बताया कि शव का पंचायतनामा तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।