फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died after consuming poisonous liquor in sitapur.

सीतापुर में जहरीली शराब पीने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 29 Jul 2017 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
 Two died after consuming poisonous liquor in sitapur.
प्रदर्शन करते लोगों को शांत करवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala

सीतापुर के खैराबाद में जहरीली शराब पीने से शनिवार को एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना से गुस्साएं लोगों ने लहरपुर-खैराबाद मार्ग पर अमीरपुर के पास शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस व आबकारी विभाग पर आरोप लगाया कि पुलिस की मदद से इलाके में जहरीली शराब बनाई जा रही है। बवाल के चलते करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। दोपहर बाद एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप, गांव के 25 घरों में बनती है शराब

 Two died after consuming poisonous liquor in sitapur.
शराब पीकर इनकी हालत हुई गंभीर। - फोटो : amar ujala

खैराबाद के अमीरनगर निवासी ओरीलाल (40), प्रकाश (38) व मुन्नीलाल (42) शराब के आदी थे। तीनों शनिवार सुबह 8:30 बजे पड़ोस के परसेहरा खुर्द में कच्ची शराब पीने गए थे। तीनों ने पहले भोला के यहां जमकर शराब पी। इसके बाद तीनों पास में ही संकटा के यहां शराब पीने पहुंच गए। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई।

आसपास के लोगों की मदद से ओरीलाल को गंभीर हालत में खैराबाद के बीसीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रकाश व मुन्नीलाल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर, जहरीली शराब से ग्रामीण की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने खैराबाद-लहरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि परसेहरा खुर्द गांव के 25 घरों अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed