फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested in connection with a murder in Para in Lucknow.

शराब पार्टी के बाद लड़की को पीटा, गला दबाकर मार डाला, फिर फंदे से लटका दिया शव

Thu, 20 Aug 2020 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Aug 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with a murder in Para in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पारा के हंसखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली 21 वर्षीय काजल चौबे की हत्या के आरोपी उसके प्रेमी रजनीकांत वर्मा उर्फ आजाद और सहेली अंजली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने कहा, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


उधर, काजल के घर से मिले शराब के गिलास, आसपास के लोगों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंगलवार को तीनों ने शराब पार्टी की और उसके बाद काजल की पिटाई कर गला दबा दिया। हत्या को खुदकुशी दिखाने को उसे फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन


काजल की मां संध्या चौबे ने रजनीकांत वर्मा, अंजली और दयारानी नाम की एक अन्य महिला पर बेटी की हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज कराया है। संध्या ने बताया कि काजल ने करीब छह साल पहले निजी कंपनी में नौकरी करने वाले सतेंद्र पांडेय से प्रेम विवाह किया था। उनके एक चार साल की बेटी भी है। बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई और काजल ने सतेंद्र को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिजनों ने बदलीखेड़ा निवासी आरटीओ कार्यालय में कार्यरत पंकज वर्मा से शादी करा दी। हालांकि, यह विवाह भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। काजल की बहन कीर्ति के मुताबिक, पंकज से शादी के बाद ही काजल की दोस्ती रजनीकांत वर्मा उर्फ आजाद से हो गई। एक साल बाद ही काजल ने पंकज को भी छोड़ दिया। रजनीकांत ने उसे किराये पर कमरा दिला दिया जहां वह बेटी के साथ रह रही थी।

कमरे में मिले तीन गिलास और शराब की खाली बोतल

काजल जिस कमरे में रहती थी, वहां तीन खाली गिलास और शराब की खाली बोतल मिली है। रजनीकांत का कहना था कि वह काजल के फांसी लगाने की जानकारी सुनकर आया था जबकि आसपास के लोगों ने रजनीकांत व अंजली को काफी देर पहले से घर में आते-जाते देखा था।

परिजनों का कहना है कि दोनों ने काजल को शराब पिलाकर नशे में कर दिया होगा। फिर पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काजल से मारपीट की पुष्टि हुई है। कीर्ति ने कहा, रजनीकांत और अंजली ने काजल की बेटी को छत पर सुला दिया था।

सहेली की भूमिका संदिग्ध
काजल की सहेली अंजली की भूमिका को पुलिस संदिग्ध मान रही है। परिजनों ने बताया कि अंजली से काजल की दोस्ती करीब छह साल पहले उस वक्त हुई थी, जब उसने सतेंद्र पांडेय से प्रेम विवाह किया था। अंजली मूलत: शाहजहांपुर की है। काजल की बहन कीर्ति के मुताबिक, पहले वह और अंजली एक साथ रहते थे लेकिन दोनों में अनबन हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed