{"_id":"65f4cf1089cdae30800503cc7cc5682e","slug":"train-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहराखुरान गिरोह का एक और गंदा कारनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहराखुरान गिरोह का एक और गंदा कारनामा
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग स्टेशन पर गुरुवार को जहरखुरान गिरोह ने दो यात्रियों को नशीली चाय पिलाकर नकदी पार कर ली और रिक्शे पर बैठाकर आलमबाग बस स्टेशन रवाना कर दिया।
विज्ञापन
यह यात्री अचेत अवस्था में बस स्टेशन पर लेटे दिखे तो परिवहन कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायबरेली निवासी राजकुमार और अनूप कुमार पांडेय मुंबई से चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरे थे, जहां पर ये दोनों जहरखुरानी का शिकार हो गए।
बेहोश होने के कारण अनूप कुमार के निवास की जानकारी नहीं मिल सकी। जबकि राजकुमार के मोबाइल पर कॉल आने पर उनके रिश्तेदार को सूचना दी गई।
उक्त रिश्तेदार ने ही दोनो को आशियाना स्थित लोक बंधु अस्पताल पहुुंचाया। होश आने पर राजकुमार ने बताया कि स्टेशन पर दो लोग मिले थे, जिन्होंने सिर दर्द तेल की शीशी दिखाते हुए कहा कि इसकी मालिश से बाल भी नहीं टूटते हैं।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान ही दोनो ने होटल पर चाय पिलाई। इसके बाद बेहोशी आ गई और क्या हुआ मुझे पता नहीं, लेकिन बस अड्डे पर देखा तो 600 रुपये एवं अन्य सामान गायब था। जबकि अनूप की नकदी एवं सामान चोरी होने के विवरण नहीं मिल सका।
विज्ञापन