फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thug looted 59000 rs

ये कैसे मां-बेटे, लोन का झांसा देकर हड़प ली रकम

Sun, 05 Jan 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jan 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
thug looted 59000 rs

मकान के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर हजारों रुपये ठगने का मामला सामने

विज्ञापन
आया है।

सरोजनीनगर के तपोवननगर निवासी गयासुद्दीन की पत्नी सीमा का आरोप है कि बदालीखेड़ा निवासी मधु राजपूत और उसके बेटे नकुल ने उससे 59,000 रुपये हड़प लिए।


मामले की जांच कर रहे दरोगा सुभाष मिश्रा ने कहा कि दोनों एक ही कंपनी में काम करती हैं। कुछ दिन पहले मधु के पास किसी ने फोन कर एक एकाउंट नंबर दिया।

फोन करने वाले ने कहा कि इस एकाउंट में रुपये जमा करने पर उन्हें मकान खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मिल जाएगा।

मधु ने पैसा जमा करा दिया। इसके साथ ही सीमा पर भी रकम जमा कराने का दबाव डाला। इस पर सीमा ने 59,000 रुपये जमा करा दिए। बाद में दोनों को लोन नहीं मिला, इस पर उनमें तनातनी शुरू हो गई।

मधु ने पुलिस से शिकायत की तो सीमा ने रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। दरोगा सुभाष मिश्रा ने कहा कि दोनों ने अलग-अलग अकाउंट में रुपये डाले थे।

एक अकाउंट हरियाणा के युवक ने खुलवाया था तो दूसरे ने नोएडा के बैंक में। जिस फोन से ठगों ने मधु को फोन किया था, वह स्विच ऑफ है।

दरोगा ने कहा कि छानबीन की जा रही है। शातिरों ने इसी तरह कई और लोगों को भी निशाना बनाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed