Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Skeleton of woman missing for a month and a half found in a pond

Ambala News: जोहड़ में मिला डेढ़ माह से लापता महिला का कंकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of woman missing for a month and a half found in a pond
मुलाना के रामगढ़ गांव के जोहड़ से मिली हड्डियां व अन्य सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित जोहड़ में एक महिला का कंकाल व कपड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल की पहचान झाड़ूमाजरा गांव निवासी दीपा राम ने अपनी पत्नी कृष्णा देवी के रूप में की है, जो पिछले करीब डेढ़ महीने से लापता थीं। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
झाड़ूमाजरा गांव निवासी दीपा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी पत्नी कृष्णा देवी पिछले करीब 26 वर्षों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। 30 सितंबर को शाम करीब 6 बजे वह बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। परिजनों और रिश्तेदारों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद 9 अक्तूबर को थाना मुलाना में महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

----------------
जोहड़ में दिखे कपड़े और हडि्डयां

थाना मुलाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव के कुछ बच्चों ने जोहड़ के पानी में कपड़े और हड्डियां तैरती हुई देखीं। बच्चों से पता चलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी कलालटी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वीरवार को सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर जोहड़ से कंकाल व कपड़े बरामद किए। मौके पर बुलाए गए दीपा राम ने कपड़ों और पांव में पहनी चेन के आधार पर अवशेषों की शिनाख्त अपनी पत्नी कृष्णा देवी के रूप में की। उन्होंने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि महिला कई दिन पहले जोहड़ में गिर गई थीं, जिससे शव गलकर कंकाल में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तालाब में मिले अवशेषों पर मौजूद कपड़ों व पांव की चेन से महिला के पति दीपा राम ने शिनाख्त कर ली है। मामले की जांच पुलिस चौकी कलालटी के अधिकारी कर रहे हैं। बरामद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
- प्रमोद सिंह, प्रभारी, थाना मुलाना।

मुलाना के रामगढ़ गांव के जोहड़ से मिली हड्डियां व अन्य सामान। संवाद

मुलाना के रामगढ़ गांव के जोहड़ से मिली हड्डियां व अन्य सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed