{"_id":"7bd51ef1d9192e65a4d0e64500f856f1","slug":"theft-in-itouja","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिक्की से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिक्की से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा में बुधवार दोपहर युवक की बाइक की डिक्की से टप्पेबाज
विज्ञापन
साढे़ चार लाख रुपये ले उड़ा।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मदारीपुर निवासी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ पिंटू ने सेंट्रल बैंक के अपने खाते से साढे़ चार लाख रुपये निकाले।
रकम डिक्की में रखकर उसमें लॉक लगा दिया। इसके बाद अपने दोस्त सोनू के साथ इटौंजा चला गया। रास्ते में कुंहरावां स्टैंड के पास रुककर पान खाया।
इटौंजा पहुंचने पर बाइक खड़ी कर दोनों ऑटो मोबाइल की दुकान में गए। मौका पाकर कोई डिक्की का लॉक तोड़कर रुपये ले उड़ा।
लौटने पर राजेंद्र ने डिग्गी पर ध्यान नहीं दिया, घर पहुंचने पर रुपये निकालने चाहे तो लॉक टूटा देख सन्न रह गया।
इटौंजा थाने में तहरीर देने पर बीकेटी का मामला कहकर टाल दिया गया। सीमा विवाद को लेकर सुनवाई न होने पर युवक ने एसएसपी से शिकायत की।
इसके बाद इटौंजा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, गांव दुर्जनपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर सिलेंडर, बर्तन सहित अन्य सामान उठा ले गए।