{"_id":"6c3846270c48416895f75fc7dd44628d","slug":"theft-in-hussainganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को चकमा देकर, सामने से उड़ा लिए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को चकमा देकर, सामने से उड़ा लिए 50 हजार
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी और टप्पेबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। खासकर महिलाओं के साथ। रविवार को हुसैनगंज में दिनदहाड़े ही एक टप्पेबाज ने महिला से 50 हजार लूट लिए।
विज्ञापन
कैसरबाग पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अमिता सिंह नाम की महिला अपनी कार से रविवार दोपहर गुरुनानक मार्ग से विधान सभा की ओर जा रही थी। उन्होंने हुसैनगंज चौराहे पर किसी काम से गाड़ी रोकी।
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला से 13 लाख की लूट, सनसनी
वह अभी गाड़ी में ही थीं तभी एक लड़का उनके पास आया और कहा कि उनका पैसा नीचे गिर गया है। हालांकि महिला ने इस पर भरोसा नहीं किया लेकिन गाड़ी के नीचे झांकने लगीं।
विज्ञापन
तभी टप्पेबाज ने गाड़ी का पिछला दरवाजा खोला और बैग लेकर फरार हो गया। बैग में 50 हजार नगद और कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस के मुताबिक महिला पेशे से पत्रकार है।