नहीं सह सके मां-बाप की डांट, दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो अलग-अलग इलाकों में माता-पिता की डांट से क्षुब्ध दो युवकों ने खुदकुशी कर ली।
अलीगंज में सोमवार से गायब युवक का शव बुधवार को गोमती में उतराता मिला।
जबकि हसनगंज में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
अलीगंज के त्रिवेणी नगर तृतीय निवासी मनोज (25) ने होली के दिन नशे में धुत होकर पड़ोसी से झगड़ा कर लिया था।
जानकारी पर मां ने शराब पीने और मारपीट करने को लेकर डांटा था। इसके बाद शाम करीब पांच बजे मनोज ऑफिस जाने की बात कहकर निकल गया।
परिवार के अनुसार मनोज गोमतीनगर स्थित श्री कृष्ण सर्जिकल में काम करता था। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद उसने फोन कर कभी वापस न आने की बात कही। इस पर घबराए परिवार ने तलाश शुरू की,लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाने पहुंचने पर पुलिस ने 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
इस बीच मंगलवार सुबह पुलिस को घैला पुल पर एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। कागजातों के आधार पर परिवार को सूचना दी गई। तलाश जारी ही थी कि बुधवार सुबह कुछ लोगों ने घैला पुल के पास ही गोमती में एक शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया।
परिवार के शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। झगड़े के चलते पड़ोसी पर हत्या का शक जाहिर कर रहे परिवार ने बाद में खुदकुशी की बात कही है। इंस्पेक्टर मड़ियांव रघुबीर सिंह ने भी खुदकुशी की बात कही है।
उधर,डालीगंज इक्का स्टैंड निवासी नदीम अहमद (30) मंगलवार दोपहर नशे में धुत होकर घर पहुंचा। लईक ने बेटे को नशे में देख कसकर फटकार दिया। इससे क्षुब्ध नदीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग ट्रॉमा सेंटर ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।