फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sub inspector suspended in gudamba for taking samck.

लखनऊ : स्मैक के अड्डे पर पहुंचे दरोगा ने लगाया दम, गांजे का कश लगाते वीडियो वायरल होने पर निलंबित

Thu, 06 Jan 2022 08:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jan 2022 08:39 PM IST
सार

वायरल वीडियो में दरोगा एक स्मैक व गांजा तस्कर से बातचीत भी करता नजर आया। दरोगा स्मैक कारोबारी को इस क्षेत्र का प्रोफेसर बताया। कहा कि तुम इस लाइन में प्रोफेसर हो...। मैं प्राइमरी स्कूल का टीचर हूं...। इस दौरान कई बार गाली गलौच भी नशे में हुआ। नशा करने के बाद दरोगा ने अपना हिस्सा लिया और वहां निकल गया।

विज्ञापन
Sub inspector suspended in gudamba for taking samck.
दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुडंबा थाने में तैनात दरोगा हरिद्वार मिश्रा वर्दी पहने अड्डे पर पहुंचे और स्मैक, गांजे का दम लगाया। बृहस्पतिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल दरोगा को निलंबित कर दिया। सूत्रों की मानें तो दरोगा का स्मैक के अड्डे पर आना-जाना लगा रहता है। वह स्मैक व गांज के कश लगाने के साथ वसूली भी करता है। इसी दरोगा की सरपरस्ती में इलाके में स्मैक, गांजे का धंधा भी फल-फूल रहा है। कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के गुडंबा थाने में तैनात दरोगा हरिद्वार मिश्रा ड्यूटी के दौरान बावर्दी दुरूस्त होकर स्मैक  के अड्डे पर पहुंच गये। वहां स्मैक के काले कारोबारियों के साथ एक कमरे में बैठकर पहले गांजे का दम मारा। इस पर भी नशा पूरा नहीं हुआ तो बाद में स्मैक खींचा। इस दौरान वहां मौजूद उनके तथाकथित सहयोगियों ने ही वीडियो बना ली। जिसे बुधवार देर रात को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


वीडियो में गांजा, स्मैक व बियर की केन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दरोगा जिस कमरे में बैठा है। वहां पहले सभी ने शराब व बियर पिआ।  इसके बाद गांजे के दम मारे गये। इस पर भी  नशा नहीं चढ़ा तो स्मैक की कई बार कश मारा गया। इस दौरान वहां एक बिस्तर पर बियर के केन, गांजा का चिलम, स्मैक की ढेर सारी पुड़िया मौजूद थी। तीन से चार लोग वहां मौजूद थे। दरोगा पहले अपने कैप पहने ही शराब पी। इसके बाद गांजा का चिलम जलाने से पहले कैप उतारा। फिर क्या दम पर दम मारने के कई चक्र चले।
विज्ञापन


तुम प्रोफेसर हो मैं प्राइमरी का टीचर
वायरल वीडियो में दरोगा एक स्मैक व गांजा तस्कर से बातचीत भी करता नजर आया। दरोगा हरिद्वार मिश्रा से स्मैक कारोबारी ने वीडियो कालिंग के जरिए बातचीत की। इस दौरान दरोगा स्मैक कारोबारी को इस क्षेत्र का प्रोफेसर बताया। कहा कि तुम इस लाइन में प्रोफेसर हो...। मैं प्राइमरी स्कूल का टीचर हूं...। इस दौरान कई बार गाली गलौच भी नशे में हुआ। नशा करने के बाद दरोगा ने अपना हिस्सा लिया और वहां निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा निलंबित, अड्डे से कोई गिरफ्त में नहीं
डीसीपी उत्तरी प्रमोद कुमार तिवारी के मुताबिक वीडियो के आधार पर दरोगा हरिद्वार को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।  सोशल मीडिया प्लेटफार्म  ट्वीटर पर वीडियो वायरल हुआ।  इसके बाद एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने प्लेटफार्म पर ही जवाब देते हुए लिखा कि दरोगा निलंबित कर दिया गया है। हालांकि एक सवाल अभी खड़ा है कि आखिर जिस अड्डे पर दरोगा खुलेआम नशा कर रहा था। उस पर क्या कार्रवाई हुई। इस पर सभी पुलिस अधिकारी चुप्पी साध जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दरोगा की सरपरस्ती में ही 15 से 20 स्थानों पर स्मैक व गांजे का कारोबार होता है। इन अवैध कारोबारियों को पुलिस लगातार बचाती आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed